हॉलीवुड कलाकारों ने की ईरान पर हमले की निंदा

28 फरवरी की सुबह ईरान पर किए जाने वाले अमरीकी-इजराइली हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई समेत कई बड़े अधिकारी शहीद हो गए। जवाब में ईरान ने भी अमरीकी ठिकानों सहित मिडिल ईस्ट के कई इजराइली ठिकानों पर हमला किया। हॉलीवुड स्टार मार्क रफालो और रोजी ओ’डॉनेल सहित कई सितारों ने ईरान पर हुए हमले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

हॉलीवुड कलाकारों ने की ईरान पर हमले की निंदा

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया के अनुसार, म्यूजिशियन जैक व्हाइट ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म, इंस्टाग्राम पर ट्रंप का मजाक उड़ाते हुए उन्हें ‘बोर्ड ऑफ पीस’ का लीडर बताया और लिखा कि ट्रंप ट्रकर हैट पहनकर युद्ध का ऐलान कर रहे हैं। उन्होंने ट्रंप के बेटों का भी जिक्र किया कि उनके बच्चे युद्ध में नहीं जाएंगे, दूसरे लोगों के बच्चे जाएंगे।

डॉक्टर ब्रूस बैनर और ‘द हल्क’ सुपरहीरो की भूमिका निभाने वाले मशहूर मार्क रफालो ने इंस्टाग्राम थ्रेड्स पर एक आर्टिकल शेयर किया। उन्होंने ट्रंप के सलाहकार जेरेड कुशनर का जिक्र करते हुए लिखा कि कुशनर को युद्ध करवाने के लिए भेजा गया था।

हॉलीवुड अभिनेत्री रोजी ओ’डॉनेल ने अपने इंस्टाग्राम प्लेटफार्म पर ट्रंप के पुराने बयान शेयर किए, जिसमें उन्होंने कहा था कि वे युद्ध नहीं शुरू करेंगे बल्कि रोकेंगे। उन्होंने ट्रंप पर झूठ बोलने का आरोप लगाया।

ट्विटर पर अभिनेता जॉन क्यूसैक ने लिखा कि ये युद्ध ट्रंप के एपस्टीन मामले से ध्यान हटाने और नेतन्याहू की लॉबिंग के कारण शुरू किया गया है। उन्होंने इसे ‘वैग-द-डॉग वॉर’ कहा। कैरी कून ने भी एक्स पर लिखा, ‘डिपार्टमेंट ऑफ वॉर’ लिखा और बताया कि वह मजाक नहीं कर रहे थे।

इस हमले को गलत बताते हुए हॉलीवुड स्टार शांति की मांग कर रहे हैं। साथ ही ये सभी ट्रंप सरकार की नीतियों की आलोचना भी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *