हिमाचल प्रदेश: किन्नौर में हिमस्खलन, सेना के 6 जवानों के शहीद होने की आशंका

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में चीन- भारत सीमा पर हिमस्खलन में सेना की जम्मू कश्मीर राइफल्स इकाई के छह जवानों के शहीद हो जाने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। किन्नौर के उपायुक्त गोपालचंद ने बताया कि एक जवान का शव बरामद हुआ है जबकि पांच अन्य का अबतक पता नहीं चला है।


उन्होंने कहा कि चीन-भारत सीमा पर शिपकाला के समीप करीब 11 बजे यह हिमस्खलन हुआ। गोपालचंद ने बताया कि भारत तिब्बत सीमा पुलिस के कई जवान भी हिमस्खलन में फंस गये थे। उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *