ईरान के बारे में ट्रम्प की नीति बिल्कुल ग़लतः हिलैरी

अमरीका की पूर्व विदेशमंत्री ने ईरान के संबन्ध में ट्रम्प की नीतियों को बिल्कुल ही ग़लत बताया है।हिलैरी क्लिंटन ने कहा कि परमाणु समझौते से निकलकर ट्रम्प ने बहुत बड़ी ग़लती की है। उन्होंने कहा कि अब केवल कूटनीति ही वह मार्ग है जो उस कुएं से निकाल सकती है जिसे स्वयं ट्रम्प ने खोदा है।

हिलैरी ने कहा कि ट्रम्प सरकार ने जेसीपीओए से निकलकर जो संकट उत्पन्न किया है वह ट्रम्प की देन है। उन्होंने कहा कि ट्रम्प ने जिस ख़तरनाक मार्ग का चयन किया है वह आगे जाकर और अधिक ख़तरनाक हो जाएगा।

ज्ञात रहे कि इससे पहले भी अमरीका की पूर्व विदेशमंत्री हिलेरी क्लिंटन, डोनाल्ड ट्रम्प की नीतियों की आलोचना कर चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *