लू पर लगाम के साथ उत्तर भारत में तपिश से राहत

उत्तर प्रदेश में तपिश झेल रहे लोगों को कुछ दिन की राहत मिलने वाली है। उत्तर भारत के कई शहरों में मौसम विभाग ने बारिश के आसार बताए हैं। आज लखनऊ में न्‍यूनतम तापमान 25 डिग्री तक रहने की उम्मीद है।

लू पर लगाम के साथ उत्तर भारत में तपिश से राहत

अगले कुछ दिन उत्तर भारत के राज्यों को हीटवेव से भी राहत मिलेगी। विभाग के मुताबिक़ उत्‍तर भारत के कई राज्‍यों में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है। साथ ही लखनऊ में आज न्‍यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है जबकि अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री तक जाने की उम्मीद है। विभाग द्वारा गाजियाबाद में न्‍यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक रहने की बात भी कही गई है।

पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ पहुंचने और नम हवाओं ने मैदानी इलाकों में दिन का तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे कर दिया है जिससे लू पर लगाम लग गई है। आगामी दो दिन तक आंधी-बारिश के आसार बने हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *