भारत में एक बार फिर बढ़ा कोरोना का आंकड़ा

भारत में एक दिन में कोविड-19 मामलों का आंकड़ा तीन हजार के पार पहुंच गया है। मंगलवार को 2568 नए मामले सामने आए थे जबकि आज जारी आंकड़ों में ये संख्या तीन हजार के पार पहुंच गई है।

भारत में एक बार फिर बढ़ा कोरोना का आंकड़ा

रिपोर्ट के मुताबिक़ देश में पिछले 24 घंटों में 3,205 नए मामले सामने आए। उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी बढ़कर 19,509 हो गई है। जबकि इस बीच कोरोना से 31 लोगों की मौत की जानकारी मिली है।

देश में कोविड के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 19,509 होने से ये कुल मामलों का 0.05 प्रतिशत हो गया है। इन मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.74 प्रतिशत है।

आंकड़ों के मुताबिक़ संक्रमण की दैनिक दर 0.91 प्रतिशत तथा साप्ताहिक दर 0.76 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4,25,44,689 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 189.84 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *