सेहतमंद बनाएगा मल्टी ग्रेन एग बिस्किट

बरेली 25 सितम्बर : केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (सीएआरआइ) ने प्रोटीन और विटामिन से युक्त बिस्किट तैयार किया है। अंडा और मिले-जुले अनाज के संतुलित मिश्रण से बने इस बिस्किट का पेटेंट कराने की तैयारी हो रही जिसके बाद बाजार में बिक्री शुरू हो सकेगी।

सेहतमंद बनाएगा मल्टी ग्रेन एग बिस्किट

संस्थान के निदेशक डा. अशोक कुमार तिवारी ने शनिवार को बताया कि वैज्ञानिको ने मल्टी ग्रेन एग बिस्किट तैयार किया है जो मौजूदा जीवन शैली के बावजूद सेहत को बरकार रखने में फ़ायदेमंद साबित होगा। संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डा. अजीत सिंह यादव ने इसे तैयार किया है।


मल्टी ग्रेन एग बिस्किट में 40 फीसदी अंडा जो की भरपूर प्रोटींन देगा। बाकि हिस्से में मक्का , जई और गेहूं है। इनसे मिनिरल ,विटामिन ,फैट ,माइशचर मिलती है। करीब दो महीने में विभिन्न अवयवों का सेहतमंद और स्वादिस्ट मिश्रण तैयार किया गया है।


उन्होने बताया कि अंडा व मिले जुले अनाज (मल्टी ग्रेन ) से बना होने के कारण इसका नाम मल्टी ग्रेन एग बिस्किट रखा है। दौड़ भाग भरी जिंदगी में लोगों को बिस्किट के जरिये भी पौष्टिकता मिल जाए,इस लिए,मल्टी ग्रेन एग बिस्किट तैयार किया गया है। इसमें 40 फीसदी अंडा जो की भरपूर प्रोटींन देगा। बाकि हिस्से में मक्का , जई और गेहूं है। इनसे मिनिरल ,विटामिन ,फैट ,माइशचर (नमी ) मिलती है। करीब दो महीने में विभिन्न अवयवों का सेहतमंद और स्वादिस्ट मिश्रण तैयार किया गया है।

डा. यादव ने बताया कि इस बिस्किट की सौ ग्राम मात्रा तैयार करने में करीब 20 रुपये लागत आई। इसमें 40 फीसद अंडा है , भरपूर इनसे मिनरल, विटामिन है। एक बार डिब्बा खोलने के बाद एयरटाइट डिब्बे में रखा जाए तो एक महीने तक खराब नहीं होगा। बड़ी संख्या में लोग किसी न किसी तौर पर अंडे का सेवन करते हैं ,इसमें शुगर का स्तर कम है ऐसे में अंडा से परहेज न रखने वाले मधुमेह रोगी भी इसे खा सकेंगे।

इसके पेटेंट के लिए दिल्ली में प्रक्रिया चल रही है,जिसके बाद भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफ एस एस ए आई) से अनुमति ली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *