निशाने पर हवाला कारोबारी, दिल्‍ली समेत कई शहरों में छापेमारी

नई दिल्ली। आयकर विभाग ने गुरुवार को दिल्ली, मुंबई और अन्य स्थानों पर छापेमारी की। विभाग को सूचना मिली थी कि 500 और 1,000 का नोट बंद होने के बाद व्यापारियों द्वारा हटाई गई करेंसी को बदलने के लिए मुनाफा काटा जा रहा है और साथ ही कर चोरी की जा रही है। hawala money

hawala money

दिलचस्प तथ्य यह है कि यह छापेमारी शाम के समय की गई। कर अधिकारी चाहते थे कि भुगतान काउंटरों पर कुछ नकदी एकत्रित हो जाए, तो उनकी कार्रवाई प्रभावी साबित हो सके।

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में कम से कम चार स्‍थानों करोल बाग, दरीबा कलां और चांदनी चौक में छापेमारी की गई। मुंबई में तीन स्थानों पर छापा मारा गया। इसके अलावा चंडीगढ़ और लुधियाना में भी छापेमारी की गई। रिपोर्ट आने तक यह पता चला था कि आयकर विभाग ने दक्षिण भारत के दो शहरों में भी छापेमारी की कार्रवाई की है।

सूत्रों ने बताया कि विभाग को जानकारी मिली थी कि कुछ व्यापारी, ज्वेलर्स, करेंसी एक्‍सचेंज और हवाला कारोबारी हाल में ऊंचे मूल्य की मुद्रा पर रोक का फायदा उठाकर रियायती मूल्य पर नोट बदल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरमैन सुशील चंद्रा ने कल सभी जांच एजेंसियों से कर चोरी रोकने के लिए भारी नकदी के संदिग्ध आवाजाही तथा अन्य गैरकानूनी लेनदेन पर निगाह रखने को कहा था, जिसके बाद इस कार्रवाई की योजना बनाई गई।

कई स्‍थानों पर कुछ दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को आश्वासन दिया कि कर अधिकारी उन लोगों को परेशान नहीं करेंगे जो छोटी मात्रा में 500 और 1,000 के नोट जमा करा रहे हैं। लेकिन बड़ी राशि जमा कराने वालों के खिलाफ कर कानून के तहत कार्रवाई होगी।

www।naqeebnews।com

# hawala money

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *