देश में कोरोना का कहर, 24 घंटे में रिकॉर्ड 13586 नए केस, 336 की मौत

देश में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 3,80,532 हो गई है। इनमें, 1,63,248 केस सक्रिय हैं और 2,04,711 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। कोरोना की अचेपट में आकर अब तक 12,573 लोगों की जान जा चुकी है।

देश भर में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन कोरोना नए-नए रिकॉर्ड बना रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के एक दिन में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं।

देश में 24 घंटे में रिकॉर्ड 13,586 नए केस सामने आए हैं और 336 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही देश में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 3,80,532 हो गई है। इनमें, 1,63,248 केस सक्रिय हैं और 2,04,711 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। कोरोना की अचेपट में आकर अब तक 12,573 लोगों की जान जा चुकी है।

देश के अलग-अलग राज्यों से कोरोना के जो आंकड़े सामने आ रहे हैं वह बेहद चिंताजनक हैं। महाराष्ट्र में अब तक कोरोना के 1,20,504 केस सामने आ चुके हैं। कोरोना प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र पहले नंबर पर है। राज्य में कोरोना के 53,902 मामले सक्रिय हैं। अब तक 60,838 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है और 5,751 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना प्रभावित राज्यों में तमिलनाडु दूसरे नंबर पर है। तमिलनाडु में कोरोना के अब तक 52,334 मामले सामने आ चुके हैं। राज्य में 23,068 सक्रिय केस हैं और 28,641 लोगों को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। अब तक 625 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश की राजधानी दिल्ली में भी बुरा हाल है। दिल्ली कोरोना प्रभावित राज्यों में तीसरे नंबर पर है। दिल्ली में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 49,979 हो गई है, जिसमें 26,669 मामले सक्रिय हैं और 21,341 डिस्चार्ज हो चुके हैं। कोरोना से अब तक 1,969 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

वहीं, गुजरात कोरोना प्रभावित राज्यों में चौथे नंबर पर है। राज्य में अब तक कोरोना के 25,658 केस सामने आ चुके हैं। इनमें 6,239 मामले सक्रिय हैं और 17,827 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। राज्य में अब तक कोरोना से 1,592 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

कोरोना प्रभावित राज्यों में उत्तर प्रदेश पांचवें नंबर पर पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश में अब तक कोरोना के 15,785 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 5,659 केस सक्रिय हैं और 9,638 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। राज्य में कोरोना से अब तक 488 लोगों की जान जा चुकी है।ं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *