हरियाणा के सीएम मनोहर लाल का इस्तीफ़ा उनके लिए किसी बड़ी ज़िम्मेदारी का संकेत दे रहा है

लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा से चकित करने वाली खबर सामने आई है। बीते दिन मंगलवार को नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। भाजपा ने जजपा से नाता तोड़ लिया।

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल का इस्तीफ़ा उनके लिए किसी बड़ी ज़िम्मेदारी का संकेत दे रहा है

ऐसा ही चकित करने वाला फैसला उस समय भी हुआ था जब हरियाणा में मनोहर लाल मुख्यमंत्री बने थे। साल 2014 में जब सत्ता में आने के बाद भाजपा ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया था तो उस समय उनके पास इस कुर्सी तक पहुंचने का कोई तजुर्बा नहीं था। पहली बार विधायक बनते ही उन्होंने सीएम की कुर्सी संभाली। इस तरह देखा जाए तो उनका आना और जाना दोनों ही चकित करने वाला रहा।

क्योंकि मनोहल लाल केंद्र सरकार के बेहद ख़ास है तो ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि अब उनके लिए केंद्र में किसी विशेष पद की जगह बनाई गई है।

इस संबंध में राजनीतिक विश्लेषकों के पास तो तरह की राय हैं। जिनमे एक तो वह करनाल से सांसद का चुनाव लड़ सकते हैं। चुनाव जीतने पर वह केंद्र में मंत्री के दावेदार होंगे। दूसरी चर्चा के मुताबिक़ उन्हें संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। संघ के साथ जुड़े होने के कारण उनका नाम राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर चल रहा है।

हालाँकि सीएम पद से हटने का मामला करीब डेढ़ साल पहले भी चर्चा में रह चुका है मगर केंद्र की अनुकम्पा के चलते वो इस पद पर बने रहे। जबकि इस बीच उनके राज्य में किसान आंदोलन, पहलवानों का प्रदर्शन, जाट आंदोलन सहित राम रहीम की गिरफ्तारी जैसी चुनौतियों ने उथल पुथल मचाई मगर मनोहर लाल की कुर्सी हर बार सुरक्षित रही।

उनके कार्यकाल के दौरान भी उनकी तमाम योजनाओं पर विरोध के स्वर उठे मगर उनके इस्तीफे की नौबत कभी नहीं आई। फिलहाल देखना यह होगा कि मनोहर लाल का इस्तीफ़ा भविष्य की किस सरगर्मी के तहत लिया गया है।

गौरतलब है कि मंगलवार सुबह हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित 13 मंत्रियों ने अपने इस्तीफे सौंपे। इस्तीफे के बाद दिल्ली से आए पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, तरुण चुघ और प्रभारी बिप्लब कुमार देब की मौजूदगी में भाजपा विधायक दल की बैठक हुई और नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया।

बताते चलें कि नायब सिंह सैनी के नाम का प्रस्ताव मनोहर लाल ने ही रखा था। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद नायब सिंह सैनी ने राजभवन पहुंचकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *