हमास ने इजरायल के दो हवाई अड्डों पर रॉकेट दागने का दावा किया

गाजा पट्टी 20 मई : गाजा पट्टी स्थित हमास की सैन्य शाखा इज्ज़ एड-दीन अल-क़सम ब्रिगेड ने दावा किया है कि उसने इजरायल के दो हवाई अड्डों पर रॉकेट दागे हैं।

हमास ने इजरायल के दो हवाई अड्डों पर रॉकेट दागने का दावा किया

ब्रिगेड के मुताबिक ये हमले हत्जेरिम और तेल नोफ के हवाई अड्डों पर किये गये।

उल्लेखनीय है कि इजरायल तथा फिलिस्तीन के बीच इस समय स्थिति काफी तनावपूर्ण है। दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष में 64 बच्चों सहित 220 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं और लगभग एक हजार लोग घायल हुए हैं। वहीं इजरायल में 12 लोगों के मारे जाने और 50 से अधिक अन्य गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *