पाकिस्तान के बाढ़ से क्षतिग्रस्त तीन गांवों का पुनर्निर्माण कराएंगी हदीका कयानी

प्रसिद्ध गायिका और अभिनेत्री हदीका कयानी ने बाढ़ प्रभावित बलूचिस्तान प्रांत के तीन गांवों के पुनर्निर्माण के अपने दृढ़ संकल्प को दोहराया है और कहा है कि वह सिंध और पंजाब प्रांतों में भी निर्माण का कार्य जारी रखेगी।

पकिस्तान के बाढ़ से क्षतिग्रस्त तीन गांवों का पुनर्निर्माण कराएंगी हदीका कयानी

पकिस्तान की सिंगर और एक्ट्रेस हडिका कियानी ने बाढ़ के तुरंत बाद राहत कार्य के लिए ‘वसीला राह’ नाम से एक राहत अभियान भी शुरू किया था।

हदीका ने बलूचिस्तान में बाढ़ प्रभावित महिलाओं के साथ एक बैठक का एक छोटा वीडियो ट्विटर पर साझा करते हुए कहा कि उन्होंने बाढ़ से तबाह हुए कुछ गांवों के पुनर्निर्माण की जिम्मेदारी ली है। हदीका कयानी ने कहा कि उन्होंने बलूचिस्तान में रबी, छतर और अब तम्बो नाम के गांवों के पुनर्निर्माण की जिम्मेदारी ली है।

इस अभियान के दौरान हदीका कयानी ने शुरू में बलूचिस्तान प्रांत के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद की और उन्हें टेंट के साथ-साथ भोजन और आवश्यक सामान भी प्रदान किया।

गायिका और अभिनेत्री द्वारा बलूचिस्तान भेजे गए राहत सामग्री के बाद हाल ही में वह खुद वहां गईं और वहां की महिलाओं से मुलाकात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *