गुजरात लौटे कांग्रेस विधायक

अहमदाबाद। राज्यसभा चुनाव से पहले बेंगलुरू में प्रवास कर रहे गुजरात से कांग्रेस के सभी विधायक आज सुबह वापस लौट आए हैं, सभी को आणंद के एक रिसॉर्ट में ले जाया गया है। पार्टी के नेताओं ने उक्त जानकारी दी।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल कल होने वाले राज्यसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी हैं। पटेल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार भी हैं। कांग्रेस के मुख्य सचेतक शैलेश परमार ने आणंद में संवाददाताओं से कहा, हमारे सभी विधायक वापस लौट आए हैं और आणंद के एक रिसॉर्ट में रुके हुए हैं।

 

हवाईअड्डे से सभी विधायकों को सीधा निजाणंद नामक रिसॉर्ट में ले जाया गया। परमार ने कहा, हमारे सभी विधायकों ने यहां तक कि रक्षाबंधन के दिन भी घर नहीं जाने और कांग्रेस पार्टी के वफादार सिपाही बने रहने का फैसला किया है।

 

वे सभी साथ रहेंगे और कल राज्यसभा चुनाव में मतदान करने के लिए आणंद से (गांधीनगर) जाएंगे। उन्होंने कहा, अहमद पटेल और राज्य कांग्रेस प्रमुख भारतसिंह सोलंकी उनसे मिलने आणंद आएंगे। विधायकों ने रिसॉर्ट में पुलिस सुरक्षा नहीं ली है। गुजरात से तीन राज्यसभा सीटों पर कल मतदान होना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *