गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की 123 में 107 सीटों पर जीत

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नोटबंदी फैसले के बाद और अगले साल गुजरात विधानसभा चुनावों के पहले भाजपा को मजबूती देते हुये पार्टी ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में स्थानीय निकायों के चुनाव में 123 सीटों में 107 पर जीत हासिल की । gujarat bjp

gujarat bjpगुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने जीत की सराहना करते हुए इसे मोदी के दो हालिया कदमों – एलओसी के पार लक्षित हमले यानि सर्जिकल स्ट्राइक और  नोटबंदी को जनता का अनुमोदन बताया।

पार्टी ने दो नगरपालिका और एक तालुक पंचायत पर कब्जा करने के साथ अन्य स्थानीय निकायों की ज्यादातर सीटें जीत ली । इन सीटों पर रविवार को मतदान हुआ था।

भाजपा ने राज्य के विभिन्न भागों में हुए चुनावों में 123 सीटों में 107 पर कब्जा कर लिया । भारतीय जनता पार्टी इसे बड़ी कामयाबी मान रही है।

www.naqeebnews.com

# gujarat bjp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *