जीएसटी का कलेक्शन ₹1.50 लाख करोड़ के पार हुआ

अक्टूबर माह में जीएसटी का कलेक्शन 1.5 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। यह दूसरी बार है जब कलेक्शन के आंकड़े इस स्तर के ऊपर हुए हैं। अप्रैल 2022 में इससे पहले जीएसटी का कलेक्शन 1.68 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर था। यह लगातार 8वां महीना है जब जीएसटी का कलेक्शन 1.40 लाख करोड़ रुपये से ऊपर गया है।

जीएसटी का कलेक्शन ₹1.50 लाख करोड़ के पार हुआ

वित्त मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक़ अक्टूबर 2022 में ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन 1,51,718 करोड़ रुपये रिकॉर्ड किया गया था। सेंट्रल गुड सर्विसेज टैक्स यानी सीजीएसटी का आंकड़ा अक्टूबर में 26,039 करोड़ रुपये था। दूसरी ओर स्टेट गुड सर्विसेज टैक्स यानी एसजीएसटी ₹33,396 करोड़, आईजीएसटी ₹81,778 करोड़ और उपकर ₹10,505 करोड़ था।

पिछले वर्ष अक्टूबर 2021 में जीएसटी कलेक्शन 1,30,127 करोड़ रुपये था। सितंबर 2022 में ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन 1,47,686 करोड़ रुपये रहा। यह एक साल पहले के मुकाबले 26 फीसदी ज्यादा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *