नरसिंह शोभायात्रा में योगी की सुरक्षा करेंगे 6000 जवान और ड्रोन कैमरे

होली पर भगवान नरसिंह की शोभायात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा पुलिस के लिए कड़ी चुनौती होगी। पुलिस ने इसके लिए पूरा होमवर्क करके सुरक्षा प्रबंध किए हैं।

1945 से निकल रही तकरीबन 5 किमी लंबी इस शोभयात्रा का नेतृत्व गोरक्षपीठाधीश्वर करते हैं। रास्ते में पड़ने वाले घरों की छतों से शहरवासी उन पर रंग बरसाते हैं। इस बार पीठाधीश्वर मुख्यमंत्री भी हैं, लिहाजा पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं। शोभायात्रा में सुरक्षा के लिए 6000 पुलिस जवान लगाए जा रहे हैं।

 

सुरक्षा की ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि परिंदा भी पर न मार सके। रास्ते में हर एक मीटर पर एक सशस्त्र जवान तैनात होगा। पुलिस अधिकारियों ने शोभायात्रा की सुरक्षा सात जोन और 19 सेक्टर में बांट दी है। तीन सुपर जोन बनाए गए हैं। शोभायात्रा के एक दिन पहले ड्रोन कैमरे से रास्ते और छतों की निगरानी शुरू हो जाएगी। जिन छतों पर ईंट-पत्थर होंगे, उन्हें हटवाया जाएगा। छतों पर एटीएस के कमांडो भी तैनात रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *