नये साल की पूर्व संध्या पर गूगल ने किया ये कैसा ‘वेलकम’ ?

नये साल की पूर्व संध्या पर गूगल ने किया ये कैसा 'वेलकम'

नया साल 2017 आने में कुछ ही घंटे बचे हैं। पिछले साल की तरह इस बार भी गूगल ने नये साल की पूर्व संध्या पर गूगल डूडल बनाया है।

गूगल ने डूडल के बारे में बताते हुए लिखा गया, ‘सभी को नववर्ष की पूर्वसंध्या की बधाई। आज पूरी दुनिया में नए साल के इंतजार में लोग ऐसे ही इंतजार करते हुए घड़ियों को देख रहे हैं। लोगों के उसी इंतजार को देखते हुए यह डूडल बनाया गया है।

डूडल में एक घड़ी दिखाई गई है। जिसमें 12 बजने ही वाले हैं। वहीं एक जाल भी है जिसमें कई सारे गुब्बारे बंद हैं। वे सभी एकसाथ घड़ी को देख रहे हैं और 12 बजने का इंतजार कर रहे हैं। वे लोग इंतजार से उछल भी रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *