Skip to content
Wednesday, September 9, 2026
  • Important Links
  • Advertise with Us
  • Contact Us
  • Share Your News
Naqeeb News

Naqeeb News

  • होम
  • ताज़ा ख़बर
    • राज्य
    • देश
    • विदेश
  • मुस्लिम जगत
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
  • कारोबार
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • खेल
    • अन्य
    • क्रिकेट
  • मल्टीमीडिया
    • टेक्नालॉजी
    • ट्रेंड
  • अन्य
    • खाना खज़ाना
    • प्रदेश
    • ऑटोमोबाइल
    • अपराध जगत
    • ज़रा हट कर
  • हेल्थ
  • اردو
    • قومی
    • دنیا
    • ریاستوں سے
    • کھیل کود
    • کاروبار
    • تفریح
    • عالم اسلام/ دیگر
    • کاروبار
    • کھانا خزانہ
  • English
    • Articles
    • Stories
    • Others
Naqeeb News

Naqeeb News

  • होम
  • ताज़ा ख़बर
    • राज्य
    • देश
    • विदेश
  • मुस्लिम जगत
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
  • कारोबार
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • खेल
    • अन्य
    • क्रिकेट
  • मल्टीमीडिया
    • टेक्नालॉजी
    • ट्रेंड
  • अन्य
    • खाना खज़ाना
    • प्रदेश
    • ऑटोमोबाइल
    • अपराध जगत
    • ज़रा हट कर
  • हेल्थ
  • اردو
    • قومی
    • دنیا
    • ریاستوں سے
    • کھیل کود
    • کاروبار
    • تفریح
    • عالم اسلام/ دیگر
    • کاروبار
    • کھانا خزانہ
  • English
    • Articles
    • Stories
    • Others
  • Home
  • Slider
  • केवाईसी खातों में पैसा जमा कराने वालों के लिए अच्छी खबर
  • Marquee
  • Scrolling Box

केवाईसी खातों में पैसा जमा कराने वालों के लिए अच्छी खबर

AuthorDecember 23, 201601 mins

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि लोग बैंकों में 30 दिसंबर तक एक से अधिक बार पुराने नोट जमा करा सकते हैं। आरबीआई ने बुधवार को अपनी उस अधिसूचना को वापस ले लिया था, जिसके मुताबिक 30 दिसंबर तक पांच हजार रुपये से अधिक की रकम एक से अधिक बार जमा करने पर बैंक अधिकारी जमाकर्ता से पूछताछ कर सकते हैं। आरबीआई ने अपनी वेबसाइट पर फ्रीक्वेंटली आस्क्ड क्वेंशचंस (एफएक्यू) में कहा है कि खाताधारक 500 रुपये तथा 1,000 रुपये के पुराने नोटों को बैंक की शाखाओं या नकद जमा मशीन में 30 दिसंबर तक एक से अधिक बार जमा करा सकते हैं। Good News

Good News rbi

केंद्रीय बैंक ने कहा कि ग्राहकों को पुराने नोटों तथा नए नोटों को जमा करने के लिए अलग-अलग भुगतान पर्ची का इस्तेमाल करना चाहिए। 50,000 रुपये से अधिक की रकम जमा करने वाले ग्राहक को अपने पैन कार्ड की प्रति जमा करानी होगी। बीते 19 दिसंबर को जारी अधिसूचना की चहुंओर आलोचना के बाद अपनी इस अधिसूचना पर यू-टर्न लेने के एक दिन बाद आरबीआई की तरफ से यह स्पष्टीकरण आया है। केंद्रीय वित्त मंत्री ने 19 दिसंबर की शाम यही बात कही थी कि एक बार रकम जमा करने पर कोई पूछताछ नहीं होगी। जबकि मंगलवार को उन्होंने जोर दिया था कि 30 दिसंबर तक केवल एक बार पुराने नोटों को जमा करने की अनुमति दी जाएगी।

वहीं, बुधवार को आरबीआई ने केवाईसी जमा पर अपने नियमों को वापस ले लिया, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया था कि एक से अधिक बार जमा करने की अनुमति होगी या नहीं। आरबीआई ने कहा कि गैर केवाईसी खातों में अगर कोई व्यक्ति 5,000 रुपये से अधिक मूल्य के पुराने नोट जमा कराता है, तो उसके खाते में पैसा उससे पूछताछ के बाद ही जमा होगा। पूछताछ बैंक के दो अधिकारियों की मौजूदगी में की जाएगी। उनसे सवाल किया जाएगा कि ये पैसे पहले क्यों नहीं जमा कराए गए। केवल यही नहीं, अगर गैर केवाईसी खाताधारक 5,000 रुपये से कम की रकम जमा कराने पहुंचता है और उसके द्वारा बैंक में जमा कराई गई कुल रकम इससे अधिक होती है, तो खाताधारक से पूछताछ की जाएगी। इस तरह के खातों में जमा राशि की सीमा 50,000 रुपये तय कर दी गई है।

www.naqeebnews.com

# Good News

Tagged: bank account KYC rbi

Post navigation

Previous: نجیب احمد کی گمشدگی کا معاملہ : ہائی کورٹ نے کہا : متعلقہ ہر شخص کو کھنگالا جائے
Next: Israel से जुड़े प्रस्ताव पर होने वाले मतदान में हिस्सा नहीं लेगा अमेरिका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

हर साल लापरवाही से हजारों ऐसे लोगों की जान चली जाती है जिसे रोका जा सकता था

September 9, 2026

अब आपके अंदाज़ में लिखेगा यह राइटिंग स्टाइल फीचर

September 9, 2026

आलिया और रणबीर की ‘लव एंड वॉर’ की रिलीज डेट हुई फाइनल

September 5, 2026

साथ मिलकर खाना खाने में छुपे हैं अच्छी सेहत के कई राज़

September 5, 2026

Advertisement

Copyright 2026 Naqeeb News - All Rights Reserved
Back To Top