शाहरुख खान के फैंस के लिए खुशखबरी, बनने जा रहा है ‘पठान’ का सीक्वल

शाहरुख खान की मेगा-हिट फिल्म ‘पठान’ का सीक्वल ‘पठान 2’ के बनने के रुझान सामने आने लगे हैं।

शाहरुख खान के फैंस के लिए खुशखबरी, बनने जा रहा है 'पठान' का सीक्वल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक ‘पठान’ का सीक्वल ‘पठान 2’ के नाम से बनाया जाएगा।

शाहरुख खान इस साल के अंत में ‘पठान 2’ की शूटिंग शुरू करेंगे। इस संबंध में शाहरुख खान और फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा के बीच मामलात तय हो गए हैं।

फ़िल्मी जानकारियों से पता चला है कि फिल्म का मुख्य किरदार एक पूर्व जासूस होगा और पठान 2 में फैंस एक बार फिर से पठान बनाम टाइगर यानी शाहरुख खान और सलमान खान को एक साथ देख पाएंगे।

‘पठान’ की अभूतपूर्व सफलता के बाद, प्रशंसकों ने शाहरुख खान से फिल्म का सीक्वल बनाने की मांग की थी। ऐसे में दर्शकों के लिए दोहरा सरप्राइज़ है। ‘पठान 2’ के बारे में खबर है कि ये फिल्म ‘टाइगर बनाम पठान’ से पहले की कहानी होगी, जिसमें सिनेमा के दो दिग्गज सितारों के बीच बड़े पर्दे पर टक्कर देखने को मिलेगी।

‘पठान 2’ स्पाई यूनिवर्स की आठवीं फिल्म होगी। स्पाई यूनिवर्स द्वारा पेश की गई अब तक की फिल्मों में ‘एक था टाइगर’, ‘टाइगर जिंदा है’, ‘वॉर’, ‘पठान’, ‘टाइगर 3’, ‘वॉर के बाद आलिया भट्ट की एक अनटाइटल्ड फिल्म शामिल है।

गौरतलब है पिछले साल शाहरुख ने 4 साल के ब्रेक के बाद पठान के जरिए शानदार वापसी की थी। सलमान खान का फिल्म में कैमियो था। फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम नजर आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *