लखनऊ आने से पहले राहुल गांधी को मानहानि मामले में कोर्ट से मिली जमानत

सुल्तानपुर की अदालत ने मानहानि से जुड़े एक मामले में राहुल गांधी को जमानत दे दी है। राहुल गांधी जमानत मिलने के बाद दोपहर दो बजे फुरसतगंज से भारत जोड़ो न्याय यात्रा के सफर पर निकल चुके हैं।

लखनऊ आने से पहले राहुल गांधी को मानहानि मामले में कोर्ट से मिली जमानत

राहुल गांधी आज शाम साढ़े पांच बजे भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत घंटाघर पहुंच रहे हैं। घंटाघर पर राहुल जन सभा को सम्बोधित करेंगे।


उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले की सांसद-विधायक अदालत में पेश होकर राहुल गांधी ने कोर्ट से कहा कि वे इस मामले में निर्देष हैं। अदालत ने पेशी के बाद उन्हें जमानत दे दी है। राहुल को 25 हज़ार रुपये के बेल बॉन्ड के साथ 25-25 हजार की सिक्योरिटी पर जमानत मिल गई है।

गौरतलब है कि राहुल गाँधी इस समय भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हैं। वह अपने पूर्व संसदीय क्षेत्र अमेठी में सोमवार रात के प्रवास के अगले ही दिन सुल्तानपुर की सांसद-विधायक अदालत पहुंच गए थे। सुल्तानपुर की जिला अदालत ने वर्ष 2018 के एक मानहानि मामले में राहुल गांधी को अदालत के समक्ष उपस्थित होने का आदेश दिया था।

यात्रा आज एक बजे लखनऊ में प्रवेश करने वाली थी। मगर अब ये यात्रा दोपहर बाद फुरसतगंज होते हुए लखनऊ पहुंचेगी। रायबरेली में एक रैली को संबोधित करने के बाद यात्रा लखनऊ की तरफ बढ़ेगी।

अब बदले गए शेड्यूल के मुताबिक़ राहुल गांधी शाम 4 बजे केकेसी काॅलेज पहुंचेंगे। यहाँ से नाका चौराहा, रकाबगंज चौराहा और मेडिकल कॉलेज चौराहा होते हुए शाम 5:30 बजे यात्रा घंटाघर पहुंचेगी।

घंटाघर पर एक जनसभा में राहुल के सम्बोधन के बाद यात्रा ठाकुरगंज, बालागंज, दुबग्गा तिराहा से बुद्धेश्वर ओवरब्रिज होते हुए पिकेडली होटल तिराहा, सैनिक स्कूल मार्ग से दरोगा खेड़ा के रास्ते बंथरा पहुंचेगी। बंथरा में रात्रि विश्राम की व्यवस्था है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *