ग्लोबल समुद्री सतह के औसत दैनिक तापमान ने 2016 का रिकॉर्ड तोड़ा

इस सप्ताह वैश्विक समुद्र स्तर का दैनिक तापमान 2016 के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। ये दैनिक औसत तापमान 20.96 डिग्री सेल्सियस के रहा।

ग्लोबल समुद्री सतह के औसत दैनिक तापमान ने 2016 का रिकॉर्ड तोड़ा

क्लाइमेट चेंज सर्विस के अनुसार वैश्विक औसत दैनिक समुद्री सतह का तापमान इस सप्ताह 20.96 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिसने 2016 के 20.95 डिग्री सेल्सियस के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

तापमान के बढ़ने पर क्लाइमेट चेंज सर्विस का कहना है कि महासागर आमतौर पर अगस्त में उतने गर्म नहीं होते हैं, जबकि दुनिया भर के महासागर मार्च के महीने में सबसे गर्म होते हैं।

उनके अनुसार, महासागर जलवायु को नियंत्रित करते हैं, गर्मी को अवशोषित करते हैं, ठंडी समुद्री हवाएँ पृथ्वी के अतिरिक्त तापमान को सहनीय बनाती हैं।

क्लाइमेट चेंज सर्विस ने कहा कि जैसे-जैसे महासागर गर्म होंगे, कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करने की उनकी क्षमता कम हो जाएगी और इससे वातावरण में अधिक ग्रीनहाउस गैसें बढ़ेंगी।

उनका कहना है कि गर्म होते महासागर भी बर्फ को पिघलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और तेजी से बर्फ पिघलने से समुद्र का स्तर बढ़ सकता है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि ज़मीन के साथ-साथ अब महासागर भी उबल रहे हैं। उनके मुताबिक दुनिया भर की समुद्री सतह का तापमान रिकॉर्ड तोड़ ऊंचाई छू चुका है। यह हमारी दुनिया के स्वास्थ्य के लिए बुरी खबर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *