ब्यूटी कंटेंट बनाने वाले एक अमरीकी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को उसकी गर्लफ्रेंड ने उस समय गिरफ्तार करवा दिया, जब उसे पता चला कि उसके बॉयफ्रेंड के फ़ोन में बच्चों की अश्लील तस्वीरें और वीडियो सुरक्षित हैं।
अंतर्राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, फ्लोरिडा इन अधिकारियों के अनुसार, 18 साल के मेसन हल (Mason Hull) की एक्स-गर्लफ्रेंड ने 30 अप्रैल को उसके मोबाइल फोन पर कम उम्र की लड़कियों की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो देखे। हल की गर्लफ्रेंड ने सारासोटा काउंटी शेरिफ ऑफिस के साथ स्क्रीनशॉट शेयर किए, जिसके बाद डिप्टी उनसे पूछताछ करने के लिए उनके अपार्टमेंट गए।जिनमें से कुछ 8 साल की भी थीं।
अधिकारीयों ने हल का फ़ोन ज़ब्त कर लिया और फिर 5 मई को उसकी तलाशी ली। मेसन हल ने कथित तौर पर जांचकर्ताओं को बताया कि उसने टेलीग्राम के ज़रिए यह मटीरियल हासिल किया था क्योंकि वह ‘कुछ नया आज़माना’ चाहता था। पड़ताल से यह भी पता चला है कि संदिग्ध के टिकटॉक पर लगभग साढ़े तीन लाख फॉलोअर्स हैं और वह ‘लुक-मेकिंग’ के बारे में वीडियो बनाता था, जिसमें युवा अपने लुक को बेहतर बनाने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं।
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि कोर्ट के डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, लड़की ने मेसन हिल का फोन तब चेक किया जब वह सो रहा था। दरअसल लड़की को शक था कि वह उसे धोखा दे रहा है। फोन पर टेलीग्राम मैसेज देखने के बाद, उसने पुलिस को इसकी सूचना दी।
कोर्ट के दस्तावेज़ों में यह भी कहा गया है कि हर आरोप की गंभीरता बढ़ा दी गई, क्योंकि दस से ज़्यादा फ़ाइलें मिली थीं और वीडियो में बच्चों के साथ यौन दुर्व्यवहार होते दिखाया गया था।
अधिकारियों के मुताबिक, संदिग्ध के मोबाइल फोन से 8 से 15 साल की लड़कियों की कई तस्वीरें और वीडियो मिले हैं। सारासोटा काउंटी शेरिफ ऑफिस के अनुसार, जांच के दौरान वेब लिंक और मैसेज भी मिले, जिनसे पता चला कि संदिग्ध बच्चों के यौन शोषण का सामान पाने और उसके लिए पैसे देने पर चर्चा कर रहा था।
रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि अधिकारियों के मुताबिक, मेसन हिल पर बच्चों के यौन शोषण की सामग्री रखने के 15 आरोप हैं। गुरुवार को कोर्ट में अपनी पहली पेशी के दौरान, जज ने 15 में से हर आरोप के लिए उसकी ज़मानत राशि 7,500 डॉलर तय की, जो कुल मिलाकर 112,500 डॉलर होती है। और भारतीय करेंसी में यह तक़रीबन एक करोड़ छह लाख से ज़्यादा की रकम बनती है।
अदालत का कहना है कि इस बीच अगर हल ज़मानत पर रिहा होता है, तो उसे सोशल मीडिया से दूर रहने के अलावा इंटरनेट इस्तेमाल करने, नाबालिगों से संपर्क रखने या बच्चों के आने-जाने वाली जगहों पर जाने की मनादि है। जेल के रिकॉर्ड बताते हैं कि शुक्रवार सुबह तक हल अभी भी जेल में ही है। 5 जून को उसे अपने आरोप तय होने के लिए दोबारा कोर्ट में पेश होना है।