सरपंच ने 20 साल की लड़की को कथित तौर पर जिंदा जलाया

जोधपुर: जोधपुर के एक गांव में सरपंच और उसके आदमियों ने कथिततौर पर एक 20 साल की लड़की को ज़िंदा जला दिया. गांव वालों का कहना है कि पेड़ काटने की वजह से झगड़ा हुआ, जिसके बाद यह घटना हुई. Girl

Girl

मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज की गई है.. पुलिस  इस मामले की जांच कर रही है.

20 साल की लड़की को जिंदा जला दिया गया है क्योंकि उन्होंने कथिततौर पर पेड़ काटने का विरोध किया था.

थानाप्रभारी सुरेश चौधरी के मुताबिक-  कथिततौर पर सरपंच, पटवारी और अन्य लोगों ने पेट्रोल डाल कर लड़की को जिंदा जला दिया. शव को शवगृह में रखा गया है.

शीघ्र ही जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- युवती के परिजनों ने आरोप लगाया है कि गांव में बन रही सड़क को जान-बूझकर पटवारी और कुछ लोग मिलीभगत कर उनके खेत से निकालने की कोशिश कर रहे हैं. इसके लिए खेत में लगे पेड़ काटे जा रहे थे.

उधर, ओडिशा के जाजपुर ज़िले के धर्मशाला में दिल दहला देनेवाली एक घटना सामने आई है. जहां एक नवजात बच्ची को ज़िंदा खेत में दफना दिया गया था.

स्कूल जाती एक बच्ची की नज़र नवजात के पैर पर पड़ी, तब उसने गांववालों को आवाज़ दी. गांववालों ने नवजात को बाहर निकाला तब उसकी सांस चल रही थी. गांववालों ने उसे एक हेल्थ वर्कर को सौंप दिया. माना जा रहा है कि जन्म के बाद उसके माता-पिता ने उसके साथ ऐसी घिनौनी हरकत की.

www.naqeebnews.com

# Girl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *