जर्मन फिल्म ‘द टीचर्स लाउंज’ को मिला लक्स ऑडियंस फिल्म अवार्ड

यूरोपीयन पार्लियामेंट की तरफ से दिया जाने वाला लक्स ऑडियंस का इस वर्ष का अवार्ड, जर्मन फिल्म ‘द टीचर्स लाउंज’ ने जीता है।

जर्मन फिल्म 'द टीचर्स लाउंज' को मिला लक्स ऑडियंस फिल्म अवार्ड

लक्स ऑडियंस फिल्म पुरस्कार समारोह ब्रसेल्स में आयोजित किया गया था, जहां इस जर्मन फिल्म ने यह सम्मान अपने नाम करने में सफलता हासिल की है।

यह पुरस्कार यूरोपीयन पार्लियामेंट के साथ यूरोपीयन फिल्म अकादमी, यूरोपीयन कमीशन और यूरोपीयन सिनेमा मालिकों के संगठन ‘यूरोपा सिनेमाज’ द्वारा दिया जाता है।

इस अवार्ड के लिए दर्शकों की वोटिंग के आधार पर साल की सर्वश्रेष्ठ यूरोपीय फिल्म का फैसला किया जाता है।

इस वर्ष इस अवॉर्ड के लिए 5 बेहतरीन फिल्मों का चयन किया गया था, जिनमें से ‘द टीचर्स लाउंज’ को इसका असली हकदार बताया गया।

लक्स अवार्ड्स के लिए शॉर्टलिस्ट की गई अन्य चार फ़िल्में थीं 20,000 स्पीशीज़ ऑफ़ बीज़ (20,000 Species of Bees), फॉलन लीव्स (Fallen Leaves), ऑन द एडमैंट (On the Adamant) और स्मोकी सौना सिस्टरहुड (Smoke Sauna Sisterhood)।

यूरोपीय संसद द्वारा यह पुरस्कार देने का सिलसिला 2020 में शुरू हुआ था, जो अब तक वार्षिक आधार पर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *