गंगूबाई काठियावाड़ी ने 10 केटेगरी में जीते फिल्म फेयर अवार्ड

बीती शाम मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में 68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023 की घोषणा हो गई। इस साल की बेस्ट फिल्म आलिया भट्ट स्टारर ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ रही। सलमान खान ने इस अवॉर्ड शो को होस्ट क‍िया। समाहरोह में कुल 31 कैटेगरीज ने विनर्स की घोषणा की गई।

गंगूबाई काठियावाड़ी ने 10 केटेगरी में जीते फिल्म फेयर अवार्ड

‘गंगूबाई काठ‍ियावाड़ी’ फ‍िल्‍म ने 10 और ‘बधाई दो’ ने 8 कैटेगरीज में सबसे अध‍िक अवॉर्ड जीते हैं। आइये जानते हैं इस फिल्म को किस कैटेगरी में अवॉर्ड मिले हैं।

बेस्ट फिल्म – गंगूबाई काठियावाड़ी
बेस्ट डायरेक्टर – संजय लीला भंसाली
बेस्ट एक्ट्रेस – आलिया भट्ट

बेस्ट सिनेमेटोग्राफी – सुदीप चटर्जी, गंगूबाई काठियावाड़ी
बेस्ट बैक ग्राउंड स्कोर – संचित बलहारा और अंकित बलहारा, गंगूबाई काठियावाड़ी
बेस्ट कॉस्ट्यूम – शीतल शर्मा, गंगूबाई काठियावाड़ी
बेस्ट डॉयलॉग – प्रकाश कपाड़िया और उत्कर्षिनी वशिष्ठ, गंगूबाई काठियावाड़ी
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन – सुब्रत चक्रवर्ती और अमित रे, गंगूबाई काठियावाड़ी
बेस्ट कोरियोग्राफी – कृति महेश
आरडी बर्मन अवॉर्ड फॉर अपकमिंग म्यूजिक टैलेंट– जाहन्वी श्रीमंकर (ढोलिदा सॉन्‍ग, गंगूबाई काठियावाड़ी)

हर्षवर्धन कुलकर्णी की ‘बधाई दो’ ने क्रिट‍िक्‍स अवॉर्ड कैटेगरीज में अपना वर्चस्व द‍िखाया। दिग्‍गज एक्‍टर प्रेम चोपड़ा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्‍मानित किया गया।

इस साल 68वें हुंडई फिल्‍मफेयर अवॉर्ड्स 2023 की मेजबानी सुपरस्‍टार सलमान खान ने की। मंच पर उनका साथ आयुष्मान खुराना-मनीष पॉल ने द‍िया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *