सरहदी इलाकों में खास फोकस के साथ देश को मिली 91 एफएम ट्रांसमीटर्स की सौगात

प्रधानमंत्री कुछ दिन बाद रेडियो पर ‘मन की बात’ का 100वां एपिसोड प्रस्तुत करने जा रहे हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में रेडियो कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए 91 FM ट्रांसमीटरों का उद्घाटन किया। ये सीमावर्ती क्षेत्रों और आकांक्षी जिलों में एफएम रेडियो संपर्क को बढ़ावा देगा।

सरहदी इलाकों में खास फोकस के साथ देश को मिली 91 एफएम ट्रांसमीटर्स की सौगात

ऑल इंडिया रेडियो के 91 एफएम ट्रांसमिशन की ये शुरुआत देश के 85 ज़िलों के 2 करोड़ लोगों के लिए सौग़ात है। इसका विस्तार 18 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में फैला है।

ऑल इंडिया रेडियो की एफएम सेवा के इस विस्तार को प्रधानमंत्री ने एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि भारत अपने सामर्थ्य का पूरा इस्तेमाल कर पाए इसके लिए जरूरी है कि किसी भी भारतीय के पास अवसरों की कमी न हो।आधुनिक तकनीकी को सबकी पहुंच तक बनाना इसका बहुत बड़ा माध्यम है। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि आज भारत में जिस तरह गांव-गांव तक ऑप्टिकल फाइबर पहुंचाया जा रहा है, मोबाइल और मोबाइल डाटा दोनों की कीमत इतनी कम हुई है कि उसने ‘एक्सेस ऑफ इनफॉर्मेशन’ को आसान बना दिया है।

प्रधानमंत्री ने कनेक्टिविटी की बात पर कहा कि हमारी सरकार ने फिजिकल कनेक्टिविटी के अलावा सोशल कनेक्टिविटी को बढ़ाने पर भी उतना ही जोर दिया है। उन्होंने कल्चरल कनेक्टिविटी और इंटलेक्चुअल कनेक्टिविटी को मजबूत किये जाने की बात कही। आगे उन्होंने कहा कि पिछले 9 सालों में हमने पद्म अवार्ड, साहित्य और कला अवार्ड के द्वारा देश के अलग-अलग हिस्सों के असल हीरोज को सम्मानित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *