उत्तराखंड में आज खत्म होगा मुख्यमंत्री पर सस्पेंस, ये नाम हैं सबसे आगे

देहरादून : उत्तराखंड में नए मुख्यमंत्री को लेकर बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायकों की राय जानने के लिए पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में आज देहरादून में पार्टी विधायक दल की बैठक होगी. बीजेपी ने राज्य के विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 70 में से 57 सीटें जीती हैं. Frontrunner

Frontrunner

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि पैसेफिक होटल में शुक्रवार शाम 3 बजे होने वाली इस बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षकों नरेंद्र सिंह तोमर और सरोज पांडे के अलावा उत्तराखंड के पार्टी मामलों के प्रभारी श्याम जाजू भी मौजूद रहेंगे.

भट्ट ने कहा, पार्टी के सभी विधायकों से इस बैठक और उसके एक दिन बाद नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर देहरादून में मौजूद रहने को कहा गया है.

नई सरकार का शपथ ग्रहण 18 मार्च को शाम 3 बजे परेड ग्रांउड में होगा और यहां इस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के अलावा देश के कई अन्य प्रमुख पार्टी नेताओं के भी शामिल होने की संभावना है.

उत्तराखंड में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद से ही बीजेपी में सीएम पद के दावेदारों को लेकर कयासों का दौर चल रहा है. इस रेस में डोइवाला से पार्टी विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत और पिथौरागढ़ से विधायक प्रकाश पंत का नाम सबसे आगे चल रहा है.

वहीं चौबट्टाखाल से विधायक सतपाल महाराज भी दौड़ में बताए जा रहे हैं. हालांकि बस दो साल पहले ही बीजेपी में शामिल होने के कारण सतपाल महाराज सरकार में शीर्ष पद देने की संभावना कम नजर आ रही है.

डोइवाला से बीजेपी विधायक 56 वर्षीय रावत पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के करीबी बताए जाते हैं. रावत 1983 से 2002 के बीच संघ से भी जुड़े रहे और वहां उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियां निभाई है. वह फिलहाल झारखंड में पार्टी के प्रभारी हैं.

रावत ने साल 2002 के विधानसभा चुनावों में उत्तराखंड की डोइवाला सीट से चुनाव लड़ा था और इस सीट से वह तीसरी बार चुनाव जीते हैं. राज्य में 2007-12 के बीच वह कृषि मंत्रालय का जिम्मा संभाल चुके हैं.

www.naqeebnews.com

# Frontrunner

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *