फ्रांसीसी फुटबॉलर जस्ट फोंटेन का निधन, विश्व कप में उनका 65 साल पुराना रिकॉर्ड आज भी बरक़रार

फ्रांसीसी फुटबॉलर जस्ट फोंटेन का बुधवार को निधन हो गया। उनकी आयु 89 साल थी। फोंटेन ने एक विश्वकप में भाग लिया था। उन्हें 1958 विश्व कप में बनाए रिकॉर्ड के लिए याद किया जाता है। स्वीडन में हुए विश्व कप में फोंटेन ने 13 गोल किये थे। उनका बनाया 65 साल पुराना यह रिकॉर्ड आज भी कायम है।

फ्रांसीसी फुटबॉलर जस्ट फोंटेन का निधन, विश्व कप में उनका 65 साल पुराना रिकॉर्ड आज भी बरक़रार

फ्रांस के रेम्स क्लब से खेल चुके फुटबॉलर जस्ट फोंटेन ने महज़ एक ही विश्व कप खेला और इसे यादगार बना दिया। इस विश्वकप के दौरान उन्होंने छह मैच में 13 गोल किये थे। वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में तीन खिलाड़ियों ने फोंटेन से बाज़ी मारी है, मगर कोई भी एक विश्व कप में ऐसा नहीं कर सका।

दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ी और अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी ने कतर विश्व कप में उनकी बराबरी की थी, लेकिन मेसी को 13 गोल करने के लिए पांच विश्व कप खेलने पड़े।

1958 में हुए इस वर्डकप में पेले भी शामिल थे। पेले ने सेमीफाइनल में फ्रांस के खिलाफ 5-2 की जीत में हैट्रिक गोल किया था जिसके नतीजे में ब्राजील चैंपियन बना। उस समय पेले की आयु 17 वर्ष थी। पेले ने अपने बेहतरीन खेल से फोंटेन के प्रदर्शन पर विजय पाने में ज़रूर कामयाबी पाई मगर उनका ये रिकॉर्ड आज भी बरक़रार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *