यूपी में पारा शून्य के पास, गलन बढ़ी, पड़ रही जानलेवा ठण्ड

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में आज भी सर्दी के सितम से निजात नहीं मिली। आज सुबह से धूप निकलने के बावजूद दिन भर गलन से लोग परेशान होते रहे। शाम को गलन और ज्यादा बढऩे से बाजारों में रौनक गायब हो होने लगी है। कई जिलों में पाले का प्रकोप रहने से बर्फ की पतली परत सी जम गयी। सहारनपुर में तापमान माइनस 0.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। Freezing

Freezing

बुंदेलखंड में जानलेवा ठंड

मध्य यूपी व बुंदेलखंड के जिलों में जानलेवा ठंड बरकरार है। तीन लोग ठंड से मारे गए। कोहरे व ठंड से ट्रेनों की चाल भी गड़बड़ है। नार्थ ईस्ट व नंदन कानन एक्सप्रेस निरस्त रही, अन्य ट्रेनें घंटों विलंब से चल रही हैं।

आगरा में जबर्दस्त गलन रही। धूप ने सर्दी के आगे घुटने टेक दिये। सुबह खेतों में बर्फ की चादर बिछी नजर आई। इससे आलू और सरसों की फसल को जबरदस्त नुकसान पहुंचा है। इलाहाबाद में पूस का आखिरी दिन सबसे सर्द रहा। खिली धूप में भी कंपकंपी छूटती रही। ठंड के कारण नौ ट्रेनें रद रहीं। प्रतापगढ़ में फसलों एवं पुआल पर सुबह बर्फ गिरी। कौशांबी में धूप में भी ठिठुरन महसूस हुई। शाम के बाद घरों से निकलना दूभर हो गया।

जमी मिलीं ओस की बूंदें

आगरा और मथुरा में न्यूनतम तापमान एक डिग्री रहा। खुले में खड़े वाहनों पर सुबह ओस की बूंदें बर्फ जैसी जमी मिलीं। अलीगढ़ में सर्द हवाएं परेशान करती रहीं। बरेली में दिनभर धूप खिली लेकिन गलन बरकरार रही।

मुरादाबाद में धूप पर गलन भारी रही। सुबह कोहरा रहा जो नौ बजे तक छंट गया। सम्भल में ठंड का असर कुछ कम हुआ है। अमरोहा में शाम तक धूप खिली रही। रामपुर में भी दिनभर धूप निकली रही, लेकिन कड़ाके की ठंड रही। सहारनपुर में दिन भर सर्द हवाएं सालती रहीं। गलन से हाथ-पैर सुन्न रहे। न्यूनतम तापमान -0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

www.naqeebnews.com

# Freezing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *