ब्रिटेन में बर्फीले तूफान की आशंका, 80 से अधिक उड़ानें रद्द

लंदन। ब्रिटेन में भारी हिमपात और बर्फीले तूफान की आशंका के कारण 80 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गयी हैं। लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि कुल 1350 में से लगभगभ 80 उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। Briten

A snow covered street and shops in Dalhousie.

 हवाई अड्डों पर भारतीय समयानुसार रात साढ़े आठ बजे से विमानों के परिचालन में बाधा उत्पन्न हो सकती है।

उन्होंने बताया कि वह विमानों के मार्ग में  परिवर्तन नहीं कर सकते थे लिहाजा उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। गैटविक हवाई अड्डे पर भी चार उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। मौसम विभाग ने भारी हिमपात की आशंका के मद्देनजर‘येलो वार्निंग’जारी कर दी है। देश के कई हिस्सों में‘सावधान रहें’की चेतावनी चस्पां कर दी गयी हैं।

स्कॉटलैंड, उत्तरी आयरलैंड, वेल्स और देश के उत्तरी हिस्सों में भारी हिमपात और तेज हवाएं चलने के आसार हैं वहीं दक्षिणी क्षेत्र में भारी बारिश का अनुमान है।

स्कॉटलैंड, वेल्स, ब्रैडफोर्ड और कुम्ब्रिया में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इन स्थानों पर तापमान शून्य से 10 डिग्री नीचे तक पहुंच गया है। उत्तरी इलाकों में अगले कुछ दिन तक ऐसा ही मौसम बने रहने का अनुमान है लेकिन दक्षिणी हिस्सों में मौसम और खराब हो सकता है।

www.naqeebnews.com

# Briten

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *