लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चौथे चरण का मतदान जारी

लोकसभा चुनाव में चौथे चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। इस चरण में कुल 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है।

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चौथे चरण का मतदान जारी

चौथे चरण के लिए 19 लाख से ज़्यादा पोलिंग स्टेशन पर करीब 17.70 करोड़ मतदाता अपना वोट डालेंगे। इनमें से 8.97 करोड़ पुरुष वोटर और 8.73 करोड़ महिला वोटर हैं।

चुनाव का रंग गूगल पर देखा जा सकता है। गूगल भी अपने डूडल के माध्यम से चुनाव सम्बन्धी जानकारियां दे रहा है। पिछले तीन चरणों में भी गूगल ने डूडल के जरिए भारत का आम चुनाव 2024 कवर किया था।

आज के चरण में कुल 17 सौ 17 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। मतदान के लिए खास चेहरों में उत्तर प्रदेश के कन्नौज से पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव हैं। उनका मुक़ाबला बीजेपी के सुब्रत पाठक से है। हैदराबाद सीट से एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी चार बार से सांसद हैं। इस बार उनका मुक़ाबला भाजपा की माधवी लता से है।

उत्तर प्रदेश की खीरी लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री अजय कुमार मिश्र तीसरी बार चुनावी मैदान में हैं। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद ज़िले के बहरमपुर से पूर्व क्रिकेटर और टीएमसी नेता यूसुफ़ पठान भी आज अपनी किस्मत आज़माने राजनीती के मैदान में उतरे हैं। अभिनेता और नेता शत्रुघ्न सिन्हा की किस्मत का फैसला भी आज वोटर करेंगे।

इस चरण में ओडिशा की 28 विधानसभा सीट तथा आंध्र प्रदेश की 175 विधानसभा सीटों के लिए भी वोट डाले जा रहे हैं।

जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदान हो रहा है उनमे उत्तर प्रदेश सहित आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *