विराट कोहली की कप्तानी पर उठे सवाल तो सामने आये पूर्व दिग्गज

टीम इंडिया जल्द ही साउथ अफ्रीका दौरे के लिए रवाना हो रही है। 26 दिसंबर से भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो जाएगी। इसके बाद टीम वनडे सीरीज खेलेगी।

विराट कोहली की कप्तानी पर उठे सवाल तो सामने आये पूर्व दिग्गज

साउथ अफ्रीका दौरे से पहले कप्तान विराट कोहली की कप्तानी चर्चा का विषय है। लंबे समय से कोहली का बल्ला कमाल नहीं दिखा रहा है। इसकी वजह से वे आलोचनाओं का शिकार हो रहे हैं। कई मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि आगामी दौरे पर विराट से वनडे की कप्तानी छीनी जा सकती है। इसी बीच भारत के पूर्व दिग्गज कोहली के समर्थन में उतर आए हैं।

इन चर्चाओं के बीच पूर्व गेंदबाज इरफान पठान ने भी कोहली की कप्तानी की तारीफ की है। पठान ने कोहली को टीम इंडिया का बेस्ट कप्तान बताया है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच जीतने के बाद ट्वीट कर लिखा, “जैसा कि मैंने पहले कहा है और फिर से कह रहा हूं विराट कोहली भारत के अब तक के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट कप्तान हैं ! वह 59.09% जीत प्रतिशत के साथ शीर्ष पर हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *