महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और शिवसेना नेता मनोहर जोशी का दिल का दौरा पड़ने से निधन

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। वह 86 वर्ष के थे। तबियत ख़राब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और शिवसेना नेता मनोहर जोशी का दिल का दौरा पड़ने से निधन

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी को 21 फरवरी 2024 को तबियत खराब होने पर पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिल का दौरा पड़ने के कारण उन्हें आईसीयू में रखा गया था और उनकी हालत गंभीर थी। जोशी ने आज तड़के अंतिम सांस ली।

मनोहर जोशी के पुत्र उमेश जोशी ने जानकारी दी है कि उनका दाह संस्कार शिवाजी पार्क श्मशान घाट में होगा। उससे पहले अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर उनके माटुंगा स्थित निवास पर रखा जाएगा।

शिवसेना के दिग्गज नेताओं में अपनी जगह बनाने वाले 86 वर्षीय मनोहर जोशी वर्ष 1995 से 1999 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे। वह अविभाजित शिवसेना की ओर से राज्य के मुख्यमंत्री बनने वाले पहले नेता थे, पिछले वर्ष मई से उनकी तबियत ज़्यादा खराब रहने लगी थी।

लोकप्रिय होने के कारण वह सांसद भी बने और 2002 से 2004 तक केंद्र की वाजपेयी सरकार में लोकसभा अध्यक्ष के पद पर रहे। शुरुआती जीवन में जोशी आरएसएस से जुड़े थे लेकिन 1966 में शिवसेना की स्थापना के बाद वो उससे जुड़ गए।

मनोहर जोशी के शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे के साथ काफी अच्छे संबंध थे। मनोहर जोशी एक टीचर थे। शुरुआती जीवन में जोशी आरएसएस से जुड़े थे, फिर शिवसेना की 1966 में स्थापना के बाद वो उससे जुड़ गए और उसी पार्टी से सीएम से लेकर लोकसभा स्पीकर तक बने।

मनोहर जोशी वर्ष 1976 से 1977 तक मुंबई के मेयर भी रहे। इसके बाद वर्ष 1995 में जब महाराष्ट्र में शिवसेना और भाजपा की गठबंधन सरकार बनी तब उन्हें सीएम बनाया गया और इस पद पर वो 4 साल तक यानी 1999 तक रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *