पूर्वांचल में गर्मी से राहत के साथ बारिश का अनुमान

उत्तर प्रदेश और उत्तर भारत इस समय भीषण गर्मी से झुलस रहा है। सूरज के क़हर ने लोगों को तपती धूप और झुलसन से बेहाल कर दिया है। हर दिन बढ़ा हुआ पार दिन की शुरुआत में ही हर किसी की हिम्मत पस्त किये दे रहा है। बुज़ुर्ग और बच्चे घरों में सिमटकर रह गए है और काम पर जाने वालों को मजबूरन निकलना पड़ रहा है।

पूर्वांचल में गर्मी से राहत के साथ बारिश का अनुमान

प्रदेश के कई जिलों में इस समय तापमान 48 डिग्री तक पहुंच गया है। इस झुलसते मौसम में मौसम विभाग ने एक राहतभरी खबर साझा की है।

लखनऊ में अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री तक जबकि न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हालाँकि गर्मी का एहसास 41.1 डिग्री सेल्सियस जैसा प्रतीत होने का संकेत दिया गया है। इसके अलावा, हवा की गति E 10.2 किमी प्रति घंटा रहेगी

विभाग के मुताबिक़ 23 मई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में ककुछ स्थानों पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछार पड़ने के आसार हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर प्रदेश के पू्र्वांचल में अगले तीन दिनों तक बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना है।हालांकि पश्चिमी यूपी में इस बीच गर्म हवाओं का सिलसिला जारी रहेगा।

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के मौसम के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि 23 और 24 मई को पूर्वी यूपी में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की उम्मीद है। इसके बाद यहाँ फिर से मौसम शुष्क होने का भी अनुमान विभाग ने दिया है।

हालाँकि विभाग के मुताबिक़ आज यानी गुरुवार को कई जिले लू की चपेट में रहने का भी अलर्ट जारी किया गया है। इनमे आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, इटावा और उसके आसपास के क्षेत्रों में लू की संभावना है। इन जिलों में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *