बिहार राज्य निर्वाचन आयोग ने ई-वोटिंग की सुविधा मुहैया कराने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। इस विधि से मतदान और भी स्मार्ट, सुरक्षित और सुलभ होगा।

28 जून को बिहार की नगरपालिका आम और उप-निर्वाचन 2025 के लिए मोबाइल के जरिए ऑनलाइन वोटिंग होगी। इस सुविधा के तहत आधुनिक तकनीक की ओर एक और कदम बढ़ाने वाला देश का ऐसा पहला राज्य बिहार बनने जा रहा है।
बिहार राज्य निर्वाचन आयोग के का कहना है- “नगरपालिका आम और उप निर्वाचन 2025 के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया में उन्नयन नवाचारों की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए ई-वोटिंग प्रणाली की नींव रखी है, जिसके माध्यम से पहली बार मतदाता ई-वोटिंग से मतदान करने का गौरव प्राप्त करेंगे।”
राज्य निर्वाचन आयोग और बिहार की निर्वाचन प्रक्रिया में नवाचार आधारित मतदान के लिए आज का दिन इसलिए ऐतिहासिक होगा क्यूंकि बिहार की नगरपालिका आम और उप-निर्वाचन 2025 के लिए मोबाइल के जरिए ऑनलाइन वोटिंग होगी।
राज्य निर्वाचन आयुक्त दीपक प्रसाद ने इस संबंध में कहा है कि आयोग का सदैव प्रयास रहा है कि प्रत्येक मतदाता को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, उत्तरदायित्वपूर्ण और सुलभ मतदान प्रक्रिया उपलब्ध कराई जाए। आगे उन्होंने बताता कि यह ऐच्छिक सुविधा है। इस विधि से मतदान के लिए पहले से पंजीकरण कराना होता है।
मोबाइल ऐप से घर बैठे ही होगा मतदान
आयोग द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि ई-वोटिंग से मतदान करने वाले पंजीकृत मतदाताओं की कुल संख्या 51,157 है, जिसमें प्राथमिक रूप से वरिष्ठ नागरिक, शारीरिक रूप से दिव्यांग, असाध्य रोग से ग्रसित, गर्भवती महिलाएं एवं प्रवासी मजदूर मतदाता शामिल हैं। 28 जून को ये पंजीकृत मतदाता मोबाइल ऐप से घर बैठे ही मतदान कर सकेंगे।
आयोग का मानना है कि ई-वोटिंग स्मार्ट, पारदर्शी और सुलभ चुनाव प्रक्रिया है। इसके तहत पटना, पूर्वी चंपारण, रोहतास, गया, बक्सर, बांका, सारण और सिवान की नगरपालिकाओं में होने वाले इन चुनावों में सबसे ज्यादा पंजीकरण बक्सर से हुआ है।
तीन दिन पहले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की मदद से ई-वोटिंग के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ रणनीति और तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की थी।
राज्य निर्वाचन आयुक्त दीपक प्रसाद ने बताया कि आयोग का सदैव प्रयास रहा है कि प्रत्येक मतदाता को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, उत्तरदायित्वपूर्ण और सुलभ मतदान प्रक्रिया उपलब्ध कराई जाए।















