फुटबॉलर मनीषा कल्याण ने इतिहास रच दिया

फुटबॉल खिलाड़ी मनीषा कल्याण यूएफा महिला चैंपियंस लीग में भारत की ओर से खेलने वालीं देश की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। 20 वर्षीय मनीषा ने यूरोपिय लीग में मैदान पर ये उपलब्धि पाने के साथ इतिहास रच दिया है।

फुटबॉलर मनीषा कल्याण ने इतिहास रच दिया

अपोलन लेडीज एफसी के लिए खेलते हुए मनीषा ने माकरियो स्टेडियम में के कारनामा कर दिखाया। मनीषा की गिनती भारत की स्टार फुटबॉलर्स में होती है। पिछले एक साल में मनीषा ने कई कमाल किए हैं।

महिला चैंपियंस लीग में अपोलन का मुकाबला लातवियन क्लब रिगास एफसी से हुआ। मनीषा को इस क्वालिफाइंग मैच में 60वें मिनट में सिपरस की मारिलने जॉर्जिया की जगह सब्सिटियूट के तौर पर खेलने का अवसर मिला। अपोलन ने इस मैच में रिगास को 3-0 से हरा दिया। हालांकि मनीषा एक भी गोल नहीं कर सकीं मगर उन्होंने इस यूरोपिय लीग में मैदान पर उतरकर ही इतिहास रच दिया है।

किसी विदेशी लीग में खेलने वाली भारत की चौथी खुलदी का दर्जा मनीषा को मिला है। भारतीय महिला लीग में गोकुलम केरल के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। इसके अलावा भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा था। इसी को देखते हुए ही उन्हें इस लीग के लिए चुना गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *