आधार ऐप लॉन्च के बाद अब यूआईडीएआई एक और ऐप लाने की तैयारी में

पिछले दिनों होने वाले आधार ऐप लॉन्च के बाद अब यूआईडीएआई एक और ऐप लाने की तैयारी में है। यूआईडीएआई इस ऐप को फोटोकॉपी के इस्तेमाल को बंद करने के उद्देश्य से ला रहा है। इसके आने से आधार का प्रयोग पूरी तरह से ऑनलाइन हो जाएगा और आधार की फिजिकल या फोटोकॉपी की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

आधार ऐप लॉन्च के बाद अब यूआईडीएआई एक और ऐप लाने की तैयारी में

बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इस ऐप को ऑफलाइन वेरिफिकेशन को आसान बनाने के लिए लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक यह ऐप काफी हद तक Digiyatri ऐप की तरह काम करेगा। ऐसे में यूजर का वेरिफिकेशन सिर्फ क्यूआर कोड को स्कैन करके किया जा सकेगा।

याद दिला दें कि कुछ दिन पहले ही यूआईडीएआई (UIDAI) ने अपना नया आधार ऐप लॉन्च किया था। रिपोर्ट के अनुसार, चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर भुवनेश कुमार का कहना है कि अभी यह ऐप परिक्षण से गुजर रहा है और जल्द ही इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होगा।

खबर में कहा गया है कि यह ऐप ऑफलाइन भी काम करेगी। ऐसे में लॉन्च होने वाले इस ऐप के जरिए किसी भी शख्स की पहचान बिना इंटरनेट के ऑफलाइन भी वेरिफाई की जा सकेगी। इसके लिए यूजर को अपने आधार कार्ड की फिजिकल कॉपी या फिर फोटोकॉपी देने की जगह सिर्फ क्यूआर कोड दिखाना होगा।

इस क्यूआर कोड को यूआईडीएआई की हाल ही में लॉन्च हुई आधार ऐप के माध्यम से शेयर किया जा सकेगा। रिपोर्ट से यह भी पता चला है कि यूआईडीएआई फिजिकल आधार कार्ड का रूप बदलने का भी सोच रही है। संभव है कि भविष्य में आधार कार्ड की फिजिकल कॉपी पर भी सिर्फ क्यूआर कोड और धारक की फोटो हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *