जापान में भारी हिमपात के कारण उड़ानें रद्द

टोक्यो, 29 जनवरी : भारी हिमपात और तेज हवाओं के कारण जापान के उत्तरी हिस्से में लगभग 100 उड़ानें रद्द कर दी गयी हैं।

एनएचके ब्रॉडकास्टर ने शुक्रवार को बताया कि दो सबसे बड़ी जापानी एयरलाइंस, ऑल निप्पॉन एयरवेज (एएनए) और जापान एयरलाइंस (जेएएल) ने क्रमशः होक्काइडो और उत्तरी होन्शू द्वीप पर 46 और 34 उड़ानें रद्द की हैं। रद्द उड़ानों की कुल संख्या 98 है।

होक्काइडो में शुक्रवार को हवा की गति 30 मीटर प्रति सेकंड (67 मील प्रति घंटे) तक पहुंच गयी और अगले दिन इसके घटकर 20 मीटर प्रति सेकंड रहने की उम्मीद है। अगले दिन इस द्वीप पर 60-70 सेंटीमीटर (23-27 इंच) हिमपात होने का भी अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *