मौसम खराब होने के कारण जम्मू के लिए उड़ान सेवा रद्द

श्रीनगर, 20 अप्रैल : जम्मू-कश्मीर के करगिल में मौसम खराब होने के कारण मंगलवार को जम्मू के लिए उड़ान सेवा रद्द कर दी गयी।

मौसम खराब होने के कारण जम्मू के लिए उड़ान सेवा रद्द

करगिल कूरियर सेवा के मुख्य समन्वयक इंजीनियर आमिर अली ने आज बताया कि सीमावर्ती शहर करगिल और जम्मू के बीच एएन 32 करगिल कूरियर सेवा की दोनों ओर के लिए उड़ान सेवा शुरू करने निर्णय लिया गया था लेकिन खराब मौसम होने के कारण दोनों ओर की उड़ान सेवा को रद्द कर दिया गया है।

भारतीय वायु सेना की ओर से नवीनतम जारी सलाह में कहा गया है कि सभी यात्रियों को विमान में उड़ान भरने से पहले अपनी कोविड-19 निगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य है।
केन्द्रशासित प्रदेश लद्दाख, जम्मू, श्री और चंडीगढ़ में सर्दियों के दौरान करगिल और लेह के बीच कई हजार यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचाया गया है।

सर्दियों के मौसम के दौरान हिमपात और हिमस्खलन के कारण जब कश्मीर से लद्दाख को जोड़ने वाला एक मात्र राष्ट्रीय राजमार्ग एक जनवरी से हिमपात और हिमस्खलन के कारण बंद होने पर करगिल और लेह के बीच फंसे हुए कई हजार यात्रियों को उनके गंतव्य लद्दाख, जम्मू, श्रीनगर और चंड़ीगढ़ पहुंचाया गया था।

राजमार्ग के लगातार बंद होने के कारण साइबेरिया के बाद विश्व के सबसे बर्फीले एवं ठंडे स्थान करगिल और द्रास में लोगों को ताजा सब्जियों सहित आवश्यक वस्तुओं की कमी का समाना करना पड़ा था।

इस दौरान राजमार्ग के लगातार बंद होने के कारण साइबेरिया के बाद विश्व के सबसे बर्फीले एवं ठंडे स्थान करगिल और द्रास में लोगों को ताजा सब्जियों सहित आवश्यक वस्तुओं की कमी का समाना करना पड़ा था।

आधिकारिक सूत्रों ने यूनीवार्ता को बताया कि संबंधित अधिकारी बर्फ और हिमस्खलन को हटाने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं और जल्द से जल्द राजमार्ग पर वाहन चल पाएंगे। मार्च और अप्रैल में हालांकि रुक-रुक कर हुई ताजा हिमपात के कारण राजमार्ग पर से बर्फ को हटाने का कार्य बाधित रहा।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष फरवरी से राजमार्ग से बर्फ हटाने का कार्य शुरू किया गया था और संबंधित मुख्य अभियंता ने 28 फरवरी को खोलने की घोषणा के कुछ घंटों के बाद ताजा हिमपात के कारण राजमार्ग फिर से बंद कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *