लंदन से आये पांच यात्री मिले कोरोना पॉजिटिव

नयी दिल्ली 22 दिसंबर : लंदन से बीती रात दिल्ली आने वाले पांच यात्री कोरोना से संक्रमित पाये गये हैं।

सूत्रों के मुताबिक़ मिली जानकारी के अनुसार ये यात्री कल रात एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 162 से दिल्ली आये थे। अनिवार्य आरटीपीसीआर जाँच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गयी है। इस उड़ान में 250 से अधिक यात्री थे।

आपको बताते चलें कोरोना ने नए वायरस के चलते कई देशों द्वारा लंदन से किसी भी तरह का संपर्क फिलहाल बंद किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *