यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसे में 5 लोग जिंदा जले

आगरा 22 दिसंबर : उत्तर प्रदेश में आगरा के खंडोली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर आज सुबह कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई।

इस दर्दनाक सड़क दुर्घटना पर खेद व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और पीड़ितों की हर संभव सहायता का निर्देश दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने मौके से लौटने के बाद इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज सुबह करीब 4.30 बजे खंडोली इलाके में यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल रोड के पास दिल्ली की ओर जा रही एक कार दूसरी लाइन में जा रहे एक कंटेनर के डीजल टैंक से टकरा गई। इस हादसे में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि सभी पांचों लगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि कंटेनर में भी आग लग गई लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
उन्होंने कहा कि दोनों मृतकों की पहचान उनके आई-कार्ड के आधार पर हुई है। पुलिस अन्य की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *