ऑस्कर अवॉर्ड्स में फिल्म ‘हैमनेट’ की अभिनेत्री का सिक्का चला और जेसी बकले ने इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड जीत लिया। इस जीत के साथ वह यह अवॉर्ड हासिल करने वाली पहली आयरिश अभिनेत्री बन गई हैं। क्लोई झाओ के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जेसी की एक्टिंग को दुनियाभर में काफी सराहना मिली है।

एक्ट्रेस जेसी बकले ने इस साल का ऑस्कर हासिल करने के बाद जो सबसे दिल मोहने वाला काम किया है वह है इस सम्मान का सपर्पणमाँओं को किया जाना। अवॉर्ड समय बेहद भावुक स्पीच में जेसी बकली ने अपने अवॉर्ड को मांओं को समर्पित किया। उन्होंने कहा, ‘आज यूके में मदर्स डे है और मैं यह अवॉर्ड एक मां के दिल के खूबसूरत और उलझे हुए जज्बात को समर्पित करना चाहती हूं।’
मैगी ओ’फारेल के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित इस फिल्म की कहानी विलियम शेक्सपियर और उनकी पत्नी के जीवन पर केंद्रित है। कहानी में अपने छोटे बेटे की मौत के बाद के दुख से जूझते दिखाया गया है।
फिल्म ‘हैमनेट’ को इसके अलावा भी कई अन्य कैटेगरी में भी नॉमिनेशन मिले, जिनमें बेस्ट पिक्चर, डायरेक्टिंग, अडैप्टेड स्क्रीनप्ले, ओरिजिनल स्कोर, कास्टिंग, कॉस्ट्यूम डिजाइन और प्रोडक्शन डिजाइन शामिल हैं।
बेस्ट एक्ट्रेस कैटेगरी में जेसी बकले के अलावा एमा स्टोन को फिल्म ‘बुगोनिया’ के लिए, रोज बायरन को ‘इफ आई हैड लेग्स आई वुड किक यू’ के लिए, रेनेट रीन्सवे को ‘सेंटिमेंटल वैल्यू’ के लिए और केट हडसन को ‘सॉन्ग संग ब्लू’ के लिए नामांकित किया गया था।
28 दिसंबर 1989 को आयरलैंड के काउंटी केरी में जन्मीं जेसी बकले को बचपन से ही उन्हें म्यूजिक और एक्टिंग में दिलचस्पी थी। शिक्षा के बाद उन्होंने लंदन की मशहूर ड्रामा स्कूल रॉयल एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट (RADA) में ट्रेनिंग ली।
जेसी बकले ने कई चर्चित फिल्मों में काम किया है, जिसमे- ‘हैमनेट’ के अलावा वाइल्ड रोज, ‘आई एम थिंकिंग ऑफ एंडिंग थिंग्स’ और ‘द लॉस्ट डॉटर’ का नाम लिया जा सकता है। बताते चलें कि जेसी बकले आज के समय में हॉलीवुड की सबसे टैलेंटेड और चर्चित अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। वह सिर्फ एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि बेहतरीन सिंगर भी हैं। उन्होंने कई फिल्मों में गानों के लिए अपनी आवाज़ दी है।










