जम्मू से अमरनाथ यात्रियों का पहला दल रवाना

अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था जम्मू से बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा की ओर रवाना हो गया है। आज सुबह सवा चार बजे पूजा अर्चना के पश्चात अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच कश्मीर को रवानाहुआ।

जम्मू से अमरनाथ यात्रियों का पहला दल रवाना

उप राज्यपाल व अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष मनोज सिन्हा ने इस पहले जत्थे को झंडी दिखाकर रवाना किया। भक्तों ने भोले के जयकारे के साथ इस यात्रा का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर आधार शिविर पूरी तरह भोले के रंग में रंगा नज़र आया।

शनिवार को श्रद्धालु पारंपरिक बालटाल और पहलगाम रूट से पवित्र गुफा की ओर कुछ करेंगे। कड़ी सुरक्षा के अलावा पहली बार यात्रा के दौरान भूस्खलन वाली जगहों से गुजरते समय पत्थरों से बचने के लिए हेलमेट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ये जत्था शनिवार को ही हिमलिंग के दर्शन करके लौट आएगा।

इस बीच देशभर से यात्रा के लिए आने वाले करीब 1600 से अधिक तीर्थ यात्री भगवती नगर आधार शिविर पहुंचे। प्रशासन ने जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर यात्रियों के लिए कट ऑफ समय भी जारी किया है। लखनपुर के प्रवेशद्वार से कश्मीर तक वातावरण शिवमय हो गया है। इनके लिए शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखा गया था।

जत्थे की रवानगी के दौरान यात्रा रूट पर आम वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। यात्रियों की सुरक्षा और जाम की समस्या से बचने के लिए ये व्यवस्था की गई है। पर्यटन विभाग के शेड्यूल के मुताबिक उधमपुर के टिकरी, चंद्रकोट व अन्य स्थानों पर जत्थे का स्वागत व्यवस्था है।

रेलवे स्टेशन के समीप वैष्णवी धाम में टोकन की व्यवस्था की गई है। तत्काल पंजीकरण के लिए रेलवे स्टेशन जम्मू के पास सरस्वती धाम में वीरवार तड़के बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। यहां बालटाल रूट के लिए दो हज़ार से अधिक टोकन जारी किए गए, जबकि पहलगाम रूट के लिए शुक्रवार को टोकन जारी करने की बात कही गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *