फिन एलेन ने एमएलसी 2025 के पहले ही मैच में ऐसा खेल खेला कि वैभव सूर्यवंशी, क्रिस गेल और निकोलस पूरन के रिकॉर्ड चकनाचूर हो गए। उन्होंने शतक पूरा करने के लिए वैभव के मुकाबले एक गेंद कम खेली।
फिन एलेन के अपने आतिशी शतक की बदौलत सैन फैंसिस्को यूनिकॉर्न ने एमएलसी 2025 के पहले मैच में 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 269 रन का विशाल स्कोर बनाया।
एलेन के इस धुआंदार शतक ने मेजर लीग क्रिकेट 2025 के पहले ही मैच में ऐसा कारनामा कर दिया, जो इस लीग के इतिहास में पहले नहीं हुआ था। उन्होंने 19 छक्कों के साथ पिछले तमाम रिकॉर्ड तोड़ डाले।
अमरीका में एमएलसी 2025 के धमाकेदार आगाज का पूरा क्रेडिट न्यूजीलैंड के 26 साल के बल्लेबाज फिन एलेन को जाता है। एलेन ने अपनी पारी में लगाए गए चौकों से 4 गुना ज्यादा छक्के मारे हैं।
एमएलसी 2025 का पहला मैच सैन फ्रैंसिस्को यूनिकॉर्न और वॉशिंगटन के बीच खेला गया। इस मैच में सैन फ्रैंसिस्को यूनिकॉर्न ने पहले बल्लेबाजी की। इस मैच में फिन एलेन ओपनिंग करने उतरे।
शुरुआत से ही एलेन ने गेंदबाजों पर अपना दबदबा बनाए रखा। आखिरकार उनकी आक्रामक पारी रंग लाइ और उन्होंने लीग के इतिहास का सबसे तेज शतक लगाया। इस शतक के साथ ही एलान ने अपनी टीम की तरफ से पहाड़ जैसा स्कोर भी खड़ा कर दिया।
फिन एलेन ने महज़ 51 गेंदों में ऐतिहासिक 296 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 151 रन बनाए। इस बल्लेबाज़ी में 19 छक्के और 5 चौके शामिल रहे।
इस पारी को खेलते हुए एलेन ने अपना शतक केवल 34 गेंदों में पूरा किया। इस आंकड़े के साथ ही उन्होंने वैभव सूर्यवंशी के आईपीएल 2025 में जमाए शतक से भी तेज शतक लगाया। इस शतक को बनाने में उन्होंने वैभव के मुकाबले में एक गेंद कम खेली।
फिन एलेन का 34 गेंदों बनाया शतक एमएलसी के इतिहास का सबसे तेज शतक भी है। उन्होंने निकोलस पूरन के रिकॉर्ड को भी तोड़ा है। एमएलसी 2023 के निकोलस ने फाइनल के दौरान 40 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था।
अपनी पारी में फिन एलेन ने 19 छक्के लगाकर 2017 में क्रिस गेल के बीपीएल में बनाए रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। क्रिस गेल ने 18 छक्के लगाकर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था।