फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ फिर बवाल में घिरी, इस बार परिजनों ने जताया ऐतराज़

आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ रिलीज से पहले ही विवादों में घिरती नज़र आ रही है।

रियल लाइफ स्टोरी पर बन रही इस फिल्म को लेकर इस बार गंगूबाई के परिजनों ने ऐतराज़ जताया है।

संजय लीला भंसाली की इस फिल्म को बहुत बड़े बजट के साथ बनाया जा रहा है। फिल्मसिटी में इस फिल्म के लिए साढ़े छह करोड़ रूपए खर्च करके बड़ा सेट तैयार किया गया है।

गंगूबाई के परिवार वालों ने बॉम्बे सिटी सिविल कोर्ट में केस दर्ज कराया है। 22 दिसंबर को दर्ज होने वाले इस केस में हुसैन जैदी, संजय लीला भंसाली और आलिया भट्ट के नाम हैं। गंगूबाई की तरफ से दाखिल केस पर कोर्ट ने तीनों से 7 जनवरी तक जवाब तलब किया है।

फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी मशहूर राइटर हुसैन जैदी की बुक ‘माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई’ पर आधारित बताई जा रही है। फिल्म की शूटिंग जारी है और इस बीच गंगूबाई के परिवार की तरफ से फिल्म को लेकर सवाल उठाये गए हैं। फिल्म को लेकर आलिया के लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आ चुकी हैं और इसे लेकर फैन्स की भी दिलचस्प प्रतिक्रिया सामने आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *