दुनिया के सबसे ठंडे महाद्वीप अंटार्कटिका पहुंची कोरोना महामारी

अंटार्कटिका में जांच में 36 लोगों में 26 सैन्य कर्मियों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

चिली के सशस्त्र बलों द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि अंटार्कटिका में उनके अनुसंधान केंद्र में कोरोना वायरस के मामलों का पता चला है। चिली के सैन्य अधिकारियों के अनुसार कोरोना मामलों के सामने आने के बाद सभी पीड़ितों को इलाज के लिए चिली भेज दिया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर है, जबकि अंटार्कटिका महाद्वीप के अन्य अनुसंधान केंद्रों में काम निलंबित कर दिया गया है।

अंटार्कटिका अब तक एकमात्र ऐसा महाद्वीप रहा है जहां कोरोनो वायरस के कोई मामले सामने नहीं आए हैं। जिसमें वायरस दुनिया भर में 78.4 मिलियन से अधिक लोगों को प्रभावित किया है और 1.7 मिलियन से अधिक की मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *