दोहा में आयोजित हुआ फीफा बेस्ट अवॉर्ड्स 2024

फीफा अवार्ड्स 2024 समारोह में फुटबॉल की दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों और कोचों को उनके अद्वितीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन दोहा में पुरस्कार वितरण के लिए किया गया मगर फुटबॉल के प्रति लगाव रखने वालों के लिए यह एक उत्सव की तरह था।

दोहा में आयोजित हुआ फीफा बेस्ट अवॉर्ड्स 2024

कार्यक्रम की शुरुआत फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फैंटिनो के स्वागत भाषण से हुई। इसमें उन्होंने फुटबॉल को एक वैश्विक खेल और एकजुटता का प्रतीक बताया।

इस भव्य आयोजन की मेजबानी सामंथा जॉनसन और क्रिस्टीना गुल्लोन की तरफ से की गई थी। इनके शानदार प्रदर्शन ने मौजूद दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके लिये 21 अगस्त 2023 से 10 अगस्त 2024 के प्रदर्शन को आधार रखा गया।


दोहा में आयोजित फीफा बेस्ट अवॉर्ड्स 2024 में विनिशियस जूनियर को फीफा बेस्ट मेंस प्लयेर का अवॉर्ड दिया गया जबकि एटाना बोनमाटी ने फीफा बेस्ट वुमेंस प्लेयर का अवॉर्ड जीता।


इस रात का प्रमुख आकर्षण था सर्वश्रेष्ठ पुरुष XI की घोषणा। खिलाड़ियों की यह सूची फुटबॉल के उच्चतम स्तर का प्रतिनिधित्व करती है। इस टीम में दुनिया के शीर्ष खिलाड़ियों को शामिल किया गया, जिनमें रॉड्री, लामिन यामल सहित एंटोनियो रुडिगर और अन्य प्रमुख यूरोपीय क्लबों के खिलाड़ी मौजूद थे।

बेस्ट फीफा फुटबॉल अवॉर्ड्स 2024 विनर्स लिस्ट इस प्रकार है-

बेस्ट मेंस प्लेयर: विनिशियस जूनियर
बेस्ट वुमेंस प्लेयर: एटाना बोनमाटी
बेस्ट मेंस कोच: कार्लो एंसेलोटी
बेस्ट वुमेंस कोच: एमा हेस
बेस्ट मेंस गोलकीपर: एमिलियानो मार्टिनेज
बेस्ट वुमेंस गोलकीपर: एलिसा नाहर
पुस्कास अवॉर्ड: अलेजैंड्रो ग्रानाचो
मार्टा अवॉर्ड: मार्टा (ब्राजील)
फीफा फेयर प्ले अवॉर्ड: थियागो माइया
फीफा फैन अवॉर्ड: गिलहर्मे गांद्रा मौरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *