कोलन कैंसर से बचा सकते हैं फाइबर युक्त खाने

मेडिकल एक्सपर्ट का कहना है कि वर्तमान में युवाओं में आंत संबंधी रोग चिंताजनक दर से फैल रहे हैं। हालाँकि किसी एक कारण को इसके लिए ज़िम्मेदार ठहराना उचित नहीं मगर जीवनशैली संबंधी कारक इसके लिए ज़िम्मेदार हैं।

कोलन कैंसर से बचा सकते हैं फाइबर युक्त खाने

खराब जीवनशैली में असंतुलित भोजन भी इसकी एक वजह है। दरअसल कम फाइबर वाला आहार, शारीरिक गतिविधि की कमी, शराब का सेवन, तंबाकू और मोटापा जैसी समस्याएं इन बीमारियों की वजह बनती हैं।

दूसरी ओर कई अध्ययनों के खुलासा होता है कि फाइबर से भरपूर आहार कोलन कैंसर के जोखिम को कम करने में बेहद मददगार हो सकता है।

फाइबर से भरपूर कुछ ऐसे ही खाद्य पदार्थों की सूची यहां दी गई है जिसे अपने भोजन में शामिल कर के आंत संबंधी कई समस्याओं का मुक़ाबला किया जा सकता है।

साबुत अनाज
साबुत अनाज जैसे भूरा चावल, जौ और साबुत गेहूं आवश्यक फाइबर प्रदान करते हैं जो पाचन में सहायता करते हैं और कोलन कैंसर के जोखिम को कम करते हैं। ये रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने और समग्र आंत स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद करते हैं।

दालें
दालें अद्भुत पोषक तत्वों का भंडार हैं। इनमें एक प्रकार का फाइबर भी होता है जो आपके पाचन तंत्र को सुचारू रूप से चलाने में मदद करता है।

सेब
सेब में प्रचुर मात्रा में पेक्टिन पाया जाता है, जो एक प्रकार का घुलनशील फाइबर है, जो आंतों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है और मल त्याग की प्रक्रिया को नियंत्रित करता है।

सोयाबीन
सोयाबीन का उपयोग विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों में किया जाता है। इन्हें अकसर मांस और डेयरी के आहार विकल्प के रूप में उपयोग किया जाता है और ये घुलनशील और अघुलनशील दोनों प्रकार के फाइबर से भरपूर होते हैं।

अखरोट
मेवे, विशेषकर अखरोट आहारीय फाइबर और स्वस्थ वसा के उत्कृष्ट स्रोत हैं। अखरोट में एंटीऑक्सीडेंट और पॉलीफेनॉल भी होते हैं जो सूजन और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करके आंत की रक्षा करने में मदद कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *