आईपीएल एंकरिंग में जगह बनाती फीमेल एंकर्स

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का 15वां सीजन 26 मार्च से होने जा रहा है। टूर्नामेंट का फाइनल 29 मई को होगा। इस आईपीएल में कई फीमेल एंकर्स नज़र आने वाली हैं। तो डालते है इन पर भी एक नज़र-

आईपीएल एंकरिंग में जगह बनाती फीमेल एंकर्स

संजना गणेशन न्यूजीलैंड में महिला वर्ल्ड कप कवर कर रहीं हैं। वापस के बाद संजना आईपीएल के प्री और पोस्ट मैच कवर करेंगी। उन्होंने बीते साल इंडियन स्पीड स्टार जसप्रीत बुमराह से गोवा में शादी रचाई थी।

नेरोली मीडोस का सम्बन्ध ऑस्ट्रेलिया से है। उनकी गिनती स्टार ब्रॉडकास्टर्स के पसंदीदा एंकर्स में होती है। क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और बास्केटबॉल मैच की कवरेज का बेहतरीन अनुभव है। पिछले साल की तरह इस सीजन भी उन्हें एंकरिंग का मौक़ा मिला है।

गढ़वाल यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई करने वाली तान्या पुरोहित भी इस कमान को संभाले नज़र आने वाली हैं। उत्तराखंड की तान्या फिल्मों में रोल की तलाश में मुंबई तो गईं मगर कामयाब न हो सकीं। दो साल पहले तान्या को आईपीएल होस्ट करने का मौका मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *