बेखौफ सलमान बोले-‘जो जब होना होगा तब होगा’

सलमान खान को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं मगर वह इन धमकियों से बेखोफ नज़र आ रहे हैं। एक्टर सलमान खान को जान से मारने की धमकीवाला ईमेल मिला था। इसके बाद से उन्हें लगातार मिल रही धमकियों के कारन उनका परिवार दोस्त और चाहने वाले उनकी सुरक्षा को लेकर परेशान हैं। हालांकि सलमान इन धमकियों को लेकर बिल्कुल कूल नज़र आये।

बेखौफ सलमान बोले-'जो जब होना होगा तब होगा'

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक परिवार के एक करीबी ने खुलासा किया है कि सलमान धमकी को सबसे ज्यादा लापरवाही से ले रहे हैं। मुमकिन है कि ऐसा वह अपने पैरेंट्स को परेशानी से बचाने के लिए कर रहे हों।

ख़बरों से पता चलता है कि ये परिवार मुश्किल समय में भी संयम बरतने के लिए जाना जाता है। इस समय ऊपर से शांत नज़र आने वाले सलमान खान के पिता सलीम खान बहुत शांत रहते हैं लेकिन पूरे परिवार को पता है कि उनकी रातों की नींद उडी हुई है।

धमकी के बाद सलमान खान कड़ी सुरक्षा के खिलाफ थे। उन्हें लगता है कि वह जितना ज्यादा ध्यान खतरे पर देंगे, उतना ही अटेंशन सिकर को लगेगा कि वह जो चाहता था वो करने में कामयाब है। इसके अलावा सलमान का कहना है कि जो जब होना होगा तब होगा।

सलमान खान को काले हिरण के शिकार के मामले में बिश्नोई गैंग से कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई ने जेल से दिए इंटरव्यू में साफ-साफ कहा था कि उसका मकसद सलमान खान को जान से मारना है। बिश्नोई ने ये भी कहा था कि सलमान उनके बीकानेर स्थित मंदिर में जाकर उनके समाज से माफी मांगें वरना अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *