‘120 बहादुर’ से फरहान अख्तर का फर्स्ट लुक सामने आया

आज यानी 18 नवंबर को फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। भारत-चीन के बीच आज से 62 साल पहले 18 नवंबर 1662 को रेजांग ला युद्ध हुआ था। भारत-चीन जंग के पर बनी इस फिल्म में फरहान अख्तर भारतीय जवान की भूमिका में नजर आ रहे हैं।

'120 बहादुर' से फरहान अख्तर का फर्स्ट लुक सामने आया

फरहान अख्तर ने यह फिल्म भारत-चीन युद्ध के 62 साल पूरे होने के अवसर पर बनाई है। अभिनेता के साथ ही डायरेक्टर और प्रोड्यूसर की कमान सँभालने वाले फरहान अख्तर ने पिछले महीने 4 सितंबर को अपनी फिल्म ‘120 बहादुर’ का एलान किया था। फरहान अख्तर ने 1962 में भारत और चीन के बीच होने वाली जंग पर तैयार इस फिल्म की झलक वाला फर्स्ट लुक अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर साझा किया है।

फिल्म में परमवीर चक्र से सम्मानित मेजर शैतान सिंह तथा चार्ली कंपनी के साथ-साथ कुमाऊं रेजिमेंट के सैनिको का साहस देखा जा सकेगा। साथ ही फरहान ने इस फिल्म के रिलीज से जुड़ी जानकारी का भी खुलासा किया है। फिल्म ‘120 बहादुर’ में फरहान अख्तर का फर्स्ट लुक वला मेकअप बहुत गज़ब का है। 

गौरतलब है कि भारत-चीन के बीच आज से 62 साल पहले 18 नवंबर 1662 को रेजांग ला युद्ध हुआ था। फरहान अपनी पोस्ट में हैं- ‘आज 62 साल हो गये हैं, रेजांग ला का युद्ध, जिसमें 120 वीरों ने हजारों की फौज को टक्कर दी और इतिहास के पन्नो में अपने खून से लिखी भारतीय सैनिकों की हिम्मत की दास्तान।’

बताते चलें की भारत और चीन के बीच रेजांग ला की लड़ाई लड़ी गई थी। पोस्ट के कैप्शन में फरहान अख्तर लिखते हैं- ‘आज भारत-चीन युद्ध के 62 साल हो गए हैं, इसके सम्मान में मेजर शैतान सिंह के साहस को नमन करते हैं, जो विषम परिस्थितियों में दुश्मन के सामने डटे रहे, उनकी कहानी समय-समय पर गूंजती रहती है, हमें आजादी की कीमत और एकता की ताकत की याद दिलाती है, साथ ही अहीर समुदाय को विशेष सलाम, जिनके बेटों ने हमारे राष्ट्र की रक्षा में बेजोड़ बहादुरी का प्रदर्शन किया।’

फिल्म 120 बहादुर का निर्देशन रजनीश घई कर रहे हैं जबकि फिल्म की स्टोरी और स्क्रीनप्ले राजीव मेनन ने लिखा है। फिल्म के डायलॉग सुमित अरोड़ा लिख द्वारा लिखे गए हैं और संगीत अमित त्रिवेदी का होगा। साल 2025 में रिलीज होने वाली इस फिल्म के गाने जावेद अख्तर के लिख होंगे जबकि फरहान अख्तर, रितेश सिधवानी और अमित चंद्रा इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *